बर्फ का पहाड़ गिरने से गंगोत्री हाइवे बंद- खोलने में जुटी बीआरओ टीम

भैरव घाटी- धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर आए हिमस्खलन की वजह से रास्ता बंद हो गया है।;

Update: 2025-03-04 11:35 GMT

उत्तरकाशी। भैरोघाटी-धराली के बीच जांग-थांग में हुए एवलॉन्च से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। चल रही बर्फबारी के बीच बीआरओ टीम बंद हुए हाईवे को खोलने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हिमस्खलन से किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद के भैरव घाटी- धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर आए हिमस्खलन की वजह से रास्ता बंद हो गया है।

बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया है कि गंगोत्री हाईवे पर धरौली से आगे तकरीबन 15 किलोमीटर पर हिमस्खलन की यह घटना हुई है।

प्रदेश में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हो रही बारिश की वजह से सोनगाड से लेकर गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण रास्ता बाधित है। वर्तमान में बर्फबारी का दौर जारी है और सुखी टॉप पर एक जेई की निगरानी में बर्फ हटाने का काम चल कर रहा हैं।

दो जेसीबी सोनगाड से सुखी टाप पर बर्फ हटाने के काम में लगी हुई है, किसी भी तरह के हिमस्खलन से निपटने के लिए डबरानी में एक एक 205 इक्वेटर भेजा गया है। इसके अलावा जनपद के 10 ग्रामीण मोटर मार्ग भी बर्फबारी की वजह से बाधित है।Full View

Tags:    

Similar News