पेशे को लगाए चार चांद- भिखारी की मुंबई में 7.50 करोड़ की संपत्ति

दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के अच्छे दिन देखकर अब अच्छे-अच्छे हैरान हो रहे हैं।

Update: 2023-07-07 12:16 GMT

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भीख मांगने के काम को बुलंदियों की ऊंचाई पर पहुंचाते हुए एक भिखारी ने भीख मांग कर मुंबई में तकरीबन 7.50 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली है। दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के अच्छे दिन देखकर अब अच्छे-अच्छे हैरान हो रहे हैं।

शुक्रवार को इकोनॉमिक्स टाइम की ओर से दी गई खबर के अनुसार भरत जैन इस समय दुनिया भर में ऐसे करोडपति भिखारी हैं जिसने अमीरों को भी पीछे छोड़ दिया है। मुंबई की सड़कों पर आमतौर पर भीख मांगते हुए दिखाई देने वाले भरत जैन आर्थिक तंगी की वजह से जैन धर्म की औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में तो असमर्थ रहे, लेकिन शादीशुदा परिवार में पत्नी, दो बेटे और भाई के अलावा पिता को रखने वाले भरत जैन ने भीख मांगकर इतनी अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है जिसे देख सुनकर अच्छे अच्छों की आंखे चुंधिया रह रही है।


जानकारी मिल रही है कि भरत जैन की भीख मांगने से होने वाली हर महीने की कमाई 60,000 से लेकर 75 हजार रुपए के बीच होती है। भिखारी की लगन और मेहनत देखिये कि भीख मांगने के जरिए भरत जैन ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1 करोड 2 लाख रुपए मूल्य के 2 बीएचके फ्लैट, ठाणे के भीतर दो दुकान खरीद ली है। जिनका हर महीने का किराया 30,000 रुपए आता है।

भरत जैन आमतौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन अथवा आजाद मैदान जैसे मुंबई के प्रमुख स्थानों पर भीख मांगते हैं। इतना अमीर आदमी होने के बावजूद भरत जैन ने अभी तक अपना भीख मांगने का पेशा नहीं छोड़ा है। आमतौर पर जहां कई लोग लंबे समय तक काम करने के बाद भी कुछ सौ रूपये कमाने के लिए हाड तोड़ मेहनत करते हैं वही भरत जैन लोगों द्वारा दिखाई जाने वाली उदारता की बदौलत 10 से 12 घंटे के भीतर रोजाना 2000 रुपए से लेकर 2500 रुपए कमाकर अपने घर के भीतर घुसते हैं।Full View

Tags:    

Similar News