फरवरी ने दी महंगाई की सौगात-गैस सिलेंडर के साथ मारुति गाड़ियां भी महंगी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1756 रुपए हो गए हैं।;

नई दिल्ली। फरवरी महीने ने पब्लिक को महंगाई की सौगात देते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ मारुति गाड़ियों को भी महंगा कर दिया है। गैस सिलेंडर के दामों में सात रुपए प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।
शनिवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई की सौगात देते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। आज संसद में पेश हो रहे बजट से पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर सात रुपए तक महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 18004 हो गई है।
उधर मारुति सुजुकी ने भी महंगाई का तड़का लगाते हुए अपनी कंपनी की गाड़ियों की कीमतों में 32500 तक का इजाफा कर दिया है।
गैस सिलेंडर की कीमतों में सात रुपए की बढ़ोतरी होने से दिल्ली में 1797 रुपए में अभी तक मिल रहा गैस सिलेंडर अब 1804 रुपए का हो गया है। इसी तरह कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत₹4 बढ़ोतरी के साथ 1911 रुपए हो गई है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1756 रुपए हो गए हैं। चेन्नई में सिलेंडर 1996 में मिलेगा।