अंडा मांस मछली चिकन के शौकीन रहे सावधान- आज इनके स्वाद.....
इसके अलावा किसी भी दुकान या भोजनालय पर मांस, मछली या मुर्गी की बिक्री नहीं की जाएगी।;
सहारनपुर। अंडा, मांस, मछली और चिकन आदि के शौकीनों को आज शाकाहारी बनकर रहना पड़ेगा। तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक यानी महावीर जयंती की वजह से आज नगर क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गा आदि की दुकान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
बृहस्पतिवार को महानगर इलाके में रहने वाले अंडा, मांस, मछली और चिकन के शौकीनों को आज इसे वंचित रहना पड़ेगा। प्रशासन की ओर से नगर निगम सीमा क्षेत्र में तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक यानी महावीर जयंती के पावन पर्व पर मांस, मछली और मुर्गा आदि की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पशु वधशाला में भी आज पशु नहीं काटे जा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉक्टर संदीप मिश्रा की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक पर्व के अवसर पर धार्मिक भावनाओं एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज 10 अप्रैल को नगर निगम सीमा के अंतर्गत किसी भी पशु वधशाला में पशुओं का वध नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा किसी भी दुकान या भोजनालय पर मांस, मछली या मुर्गी की बिक्री नहीं की जाएगी।