दस्तक अभियान को डीएम ने किया शुभांरभ- जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Update: 2024-10-01 14:45 GMT

शामली। उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद शामली में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन दिनांक 01 अक्टूबर से 31अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसके सफल संचालन हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को सामु०स्वा० केन्द्र शामली पर जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ फीता काटकर किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि यह अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने निर्देशित किया इस अभियान में अधिक से अधिक जन जागरूकता एवं साफ-सफाई के प्रति जन समुदाय को जागरूक किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के सभी गाँव/मोहल्लो में स्वास्थ विभाग द्वारा कार्ययोजना के अनुसार जन-जागरूकता एवं बीमारी से बचाव कैसे करे चुकि वर्तमान में वेक्टर जनित रोगों जैसे मलेरिया डेगू, के दृष्टितया जनपद में सभी ग्रामो/वार्डाे में जागरुकता अभियान चलाकर जन समुदाय को जागरूक किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभाग से अपेक्षा की गयी कि अपने अपने कार्य का निर्वहन कार्ययोजना के अनुसार संम्पन्न कराये इसमें किसी भी प्रकार की कार्य में लापरवाही न किया जाये।

 उद्घाटन कार्यक्रम में डा० अनिल कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० अतुल वंसल, ए०सी०एम०ओ० वी०बी०डी०, डा० विनोद, ए०सी०एम०ओ०, सुरेन्द्र सिह, जिला मलेरिया अधिकारी, डा० दीपक चिकित्सा अधीक्षक शामली, डा० करन चौधरी, राजेश कुमारी वी०बी०डी० परामर्शदाता, सुबोध, राकेश, रवि, मले० निरीक्षक, अवधेश वाडकर, एल०ए०, अशोक कुमार, एवं ए०एन०एम०/ आशा, एवं सी०एच०सी० शामली का स्टाफ आदि मौजूद रहें।

Tags:    

Similar News