मम्मी पापा का विवाद ले गया 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर की जान

इसके पास बेरिंग फैक्ट्री में काम करने वाले मनोज शुक्ला अपनी ड्यूटी पर चले गए थे।

Update: 2024-10-22 12:56 GMT

आगरा। पति के साथ चल रहे विवाद की वजह से परिवार छोड़कर गई मां के करवा चौथ के त्योहार के मौके पर भी घर नहीं आने से बुरी तरह आहत हुए इकलौते बेटे ने फांसी के फंदे पर झूलते हुए सुसाइड कर लिया है। माता-पिता के विवाद में किशोर की जान चली जाने से आसपास के लोगों में भी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल ताज नगरी आगरा के रुनकता स्थित सिल्वर स्टेट कॉलोनी में रहने वाले मनोज शुक्ला ने सोमवार की देर शाम 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने 17 वर्षीय बेटे पारस शुक्ला के साथ खाना खाया था। इसके पास बेरिंग फैक्ट्री में काम करने वाले मनोज शुक्ला अपनी ड्यूटी पर चले गए थे।

जब वह देर रात घर लौटे तो घर की लाइट बंद पड़ी हुई थी, जब वह अपने बेटे के कमरे में पहुंचे तो इकलौता बेटा रस्सी के सहारे फंदे से पंखे पर लटका हुआ मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने फांसी के फंदे पर झूल रहे पारस शुक्ला को नीचे उतारा।

लेकिन उस समय तक उसकी सांसे बंद हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मामले को लेकर पारस शुक्ला के ताऊ लक्ष्मण का कहना है कि पारस की मां शकुंतला अपने पति से विवाद के चलते तकरीबन डेढ़ साल पहले घर छोड़कर चली गई थी और वह मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहने के बाद भी अपने बेटे से बात नहीं करती थी।

पारस ने कई मर्तबा अपनी मां को घर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस लौटने को तैयार नहीं हुई। करवा चौथ के त्योहार पर भी जब उसकी मां वापस नहीं आई तो उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात इकलौते बेटे की मौत पर भी मां का दिल नहीं पिघला और वह बेटे की मौत पर दुख जताने के लिए अपने घर नहीं आई।

इसे लेकर कॉलोनी के लोगों में अब जमकर चर्चा हो रही है।

Tags:    

Similar News