बुजुर्ग महिला का मिला शव- परिजनों में मचा हड़कंप

फतेहाबाद जिला के टोहाना में हिसार रोड पर नहर किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का क्षत विक्षत शव मिला

Update: 2024-08-04 12:30 GMT

फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद जिला के टोहाना में हिसार रोड पर नहर किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का क्षत विक्षत शव मिला, जिसे कुत्तों या अन्य जानवरों द्वारा बुरी तरह नोच कर खाया गया था।

मौके पर मौजूद वन्य जीव रक्षक नवजोत ढिल्लों ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 75 वर्ष है और उनके बाएं हाथ पर दर्शनी नाम का टैटू गुदा हुआ है। साथ ही एक फूल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह हैरान कर देने वाला मामला है और ऐसा लगता है कि आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला को एक दिन पहले घूमते हुए देखा था, अगले दिन देखा तो वह मृत मिली। कुत्तों ने महिला के पेट और गर्दन के आसपास इस प्रकार से मांस को नोच रखा है, जैसे कि जंगली जानवर अपने शिकार को खाते हैं।

Tags:    

Similar News