पटाखा फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट- फैक्ट्री मालिक का भाई गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस तथा प्रशासन घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।;

Update: 2025-04-04 09:07 GMT

कोलकाता। पटाखा फैक्ट्री में हुए सिलेंडर ब्लॉस्ट की चपेट में आकर 8 लोगों की मौत होने के मामले में घटना के बाद से ही दौड़ धूप कर रही पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मालिक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही अरेस्ट कर चुकी है। अब पुलिस द्वारा दोनों भाइयों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

शुक्रवार को बंगाल पुलिस ने राज्य के साउथ 24 परगना जनपद के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च की देर रात हुए सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आकर 8 लोगों की मौत होने के मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है।

मुख्य आरोपी चंद्रकांत बानिक की 2 अप्रैल को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस ने अब फैक्ट्री मालिक के भाई को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही दोनों भाई फरार चल रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है।

उधर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि जिस फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है उसमें क्रूड बम बनाने की फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस तथा प्रशासन घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।Full View

Tags:    

Similar News