अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर बवाल- 200 के खिलाफ मुकदमा- 57...

ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही पुलिस ने नामजद किए गए 57 लोग अरेस्ट कर लिए हैं।;

Update: 2024-06-08 11:38 GMT

मुंबई। पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम पर पथराव करते हुए बवाल खड़ा करने के मामले में 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही पुलिस ने नामजद किए गए 57 लोग अरेस्ट कर लिए हैं।

महाराष्ट्र के मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स को साथ लेकर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वहां पर रह रहे लोगों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते हुए बवाल खड़ा कर दिया था।

इस दौरान कार्यवाही करने के लिए पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा पथराव किया गया था। इस हादसे में काम से कम 15 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

अब इस घटना के बाद पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से 57 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस के अधिकारी ने कहा है कि पुलिस और बीएमसी अधिकारियों पर पथराव के सिलसिले में लोक सेवकों की काम में बाधा डालने और दंगा करने के आरोप में नामजद किए गए 200 लोगों में से 57 व्यक्ति पकड़ लिए गए हैं। जिन्हें फिलहाल न्यायिक की हिरासत में रखा गया है।Full View

Tags:    

Similar News