500 फीट गहरी खाई में गिरी कार- अब तक तीन के शव बरामद- आंकड़ा..

सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई।;

Update: 2024-03-04 05:27 GMT

नई दिल्ली। रामबन जनपद के मालीगाम इलाके में अनियंत्रित हुई कार तकरीबन 500 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी पुलिस द्वारा अभी तक तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

सोमवार को जम्मू कश्मीर के रामबन जनपद के मालीगाम इलाके में हुए हादसे में अनियंत्रित हुई कार तकरीबन 500 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई है। हादसा होते ही मौके पर मची अफरा तफरी के बीच स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों को साथ लेकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई।Full View

स्थानीय लोगों के साथ खोजबीन में लगी पुलिस द्वारा अभी तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायल हुए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ाने की आशंका है। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों का अभी इलाज चल रहा है और चिकित्सा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस अभी तक रेस्क्यू के काम में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News