पंचायत के मुखिया पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

पंचायत के मुखिया राजेश सहनी को आज सशस्त्र अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।;

Update: 2020-12-24 11:32 GMT

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश सहनी को आज सशस्त्र अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुखिया राजेश सहनी अपने पंचायत का भ्रमण कर बाइक से घर गोही लौट रहे थे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की गोलीबारी में मुखिया को दो गोली लगी है। चिंताजनक हालत मे मुखिया को समस्तीपुर के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस बरामद किया है। मुखिया पर हुई जानलेवा हमला को लेकर लोगों मे भारी आक्रोश है।

Tags:    

Similar News