सपा कैंडिडेट को पटखनी देकर भाजपा पार्षद बनी नगर निगम उपाध्यक्ष

इलेक्शन का एआईएमआईएम पार्षद ने बहिष्कार कर दिया और वह वाकआउट करते हुए सदन से बाहर चले गए।

Update: 2023-11-24 08:26 GMT

मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए इलेक्शन में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराकर भारतीय जनता पार्टी की पार्षद उपाध्यक्ष बन गई है। इलेक्शन का एआईएमआईएम पार्षद ने बहिष्कार कर दिया और वह वाकआउट करते हुए सदन से बाहर चले गए।

शुक्रवार को नगर निगम की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद विमला वाल्मीकि ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को पांच वोटो से हराकर जीत हासिल की है।

इलेक्शन का बहिष्कार करते हुए एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम वाकआउट करते हुए सदन से बाहर चले गए। नगर निगम की कार्यकारणी के उपाध्यक्ष पद पर विमला वाल्मीकि को मिली जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि समाज ने खुशी जताई है और उन्होंने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया है।

खुशी मनाने वाले लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी समाज और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम कर रही है। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दर्जनभर कार्यकारिणी सदस्यों में से 11 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 8 वोट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में पड़े, जबकि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट को केवल तीन वोटो से ही संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए शरद पाल ने भाजपा प्रत्याशी विमला वाल्मीकि को पांच मतों से विजई घोषित करते हुए उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी सौंपा है।

Full View

Tags:    

Similar News