शादी से मना करने पर एक तरफा प्यार में युवक ने लड़की को गोली मारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।;
सहारनपुर। एक तरफा प्यार में पागल हुए युवक ने शादी करने से मना करने वाली लड़की को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। गोली लगने से गंभीर जख्मी हुई लड़की को इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को जनपद सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में एक तरफा प्यार में पागल हुए लड़के ने युवती को गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि भायला गांव का रहने वाला राजन ताजपुर गांव में रहने वाली लड़की के साथ शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की ने राजन के साथ शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया था।
लड़की द्वारा शादी करने से इनकार करने पर बुरी तरह से गुस्साया हुआ युवक ताजपुर गांव में पहुंचा और युवती के घर में घुसकर लड़की को गोली मार दी। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब गोली मारकर भाग रहे युवक को पकड़ने की कोशिश की तो जंगल की तरफ भागे युवक ने ग्रामीणों को अपने पीछे आता देखकर अपनी कनपटी पर बंदूक रखते हुए ट्रिगर दबा दिया जिससे निकली गोली ने उसका भेजो उड़ा दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात सागर जैन ने बताया है कि गंभीर रूप से जख्मी हुई लड़की को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां से गंभीर हालत के चलते लड़की को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।