कांग्रेस MLA की घिनौनी करतूत - शुभकामना संदेश में गाय की तस्वीर

Update: 2024-06-18 12:11 GMT

हैदराबाद। तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक ने घिनौनी करतूत को अंजाम देते हुए खुद को विवादों के लपेटे में ला दिया है। सोशल मीडिया पर ईद उल अजहा की बधाई देने वाले संदेश में MLA ने गाय की ग्राफिक तस्वीर शामिल कर दी। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायक ने अनजाने में हुई गलती के लिए अब हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

दरअसल तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी द्वारा सोमवार को मनाए गए ईद उल अजहा के पर्व पर शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर बकरीद की बधाई देते हुए कांग्रेस एमएलए द्वारा इसमें गाय की ग्राफिक तस्वीर शामिल कर दी गई थी। पोस्ट के वायरस होते ही चारों तरफ मचे हंगामें के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक कि इस घिनौनी हरकत पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी।

चारों तरफ विवाद बढ़ने पर कांग्रेस विधायक कुंबम अनिल कुमार रेड्डी ने बाद में अनजाने में हुई गलती के लिए माफी मांगी। कांग्रेस विधायक की ओर से शुभकामना संदेश की इस पोस्ट को संबंधित सभी सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया गया है।उन्होंने कहा है कि पोस्ट में बकरी की छवि थी और इसे अब सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है। जबकि वायरल हो रही पोस्ट में बकरी के बजाय गाय की छवि दिखाई दे रही है।

Similar News