संपत्ति छिपाकर बैठे कर्मचारियों को मिली एक महीने की राहत- अब 2 अक्टूबर तक..

Update: 2024-09-03 11:41 GMT
संपत्ति छिपाकर बैठे कर्मचारियों को मिली एक महीने की राहत- अब 2 अक्टूबर तक..
  • whatsapp icon

लखनऊ। सरकारी नौकरी के दौरान जोड़-तोड़ करते हुए तिकड़म भिड़ाकर इकट्ठा की गई संपत्ति का ब्यौरा दिए गए आदेशों के बावजूद अभी तक अपनी संपत्ति उजागर नहीं कर सके कर्मचारियों को एक महीने की और मोहलत दी गई है। अब राज्य कर्मचारियों को 2 अक्टूबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना पड़ेगा।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए एक महीने का और समय दिया है। अभी तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे सके राज्य कर्मचारियों को अब 2 अक्टूबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा सरकार को देना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से दिए गए आदेशों का अभी तक पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों के अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया था। अब उन्हें एक महीने की छूट दी गई है। राज्य सरकार के मुख्य सचिव ने पिछले महीने की 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल राज्य कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का बुरा देने के निर्देश दिए थे। लेकिन निर्धारित की गई तिथि तक राज्य सरकार के केवल 71% कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। अपनी संपत्ति का अभी तक ब्यौरा नहीं देने वाले कर्मचारियों का सरकार ने वेतन रोक दिया था।

Similar News