अश्विन ने रचा इतिहास- वर्ल्ड में बजाया भारत का डंका

पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी का जलवा बिखेरते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Update: 2021-02-08 10:49 GMT

नई दिल्ली। चेन्नई इंग्लैंड और भारत के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फिरकी का जलवा बिखेरते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अश्विन ने पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज रॉरी बन्र्स को स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दरअसल टेस्ट क्रिकेट के 114 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्पिनर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है। सबसे पहले वर्ष 1988 में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के बैनरमैन को पारी की पहली ही गेंद पर आउट किया था। इसके बाद 1907 में साउथ अफ्रीका के अल्बर्ट वोब्लरफ्लैग ने इंग्लैंड के टाॅमहेवर्ड को खिलाफ यह कारनामा किया था।

Tags:    

Similar News