चुनाव से पहले सुनारिया जेल से बाहर आएगा राम रहीम? मांगी 20 दिन की....

प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पहले 13 अगस्त को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।

Update: 2024-09-29 06:27 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग से पहले ही डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम ने सुनारिया जेल से बाहर आने की जुगत भिडानी शुरू कर दी है। 20 साल की जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल दिए जाने की मांग उठाई है।

डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम ने हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल दिए जाने की मांग उठाई है। अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पहले 13 अगस्त को 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 20 साल की जेल काट रहे गुरमीत राम रहीम पर चुनाव में एक खास तरीके से अपने अनुयायियों को वोट देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया जाता रहा है।

वर्ष 2017 में 20 साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद से लेकर डेरा प्रमुख अभी तक 10 मर्तबा पैरोल अथवा छुट्टी पर जेल से बाहर आ चुका है। यानी अभी तक गुरमीत राम रहीम 255 दिन अर्थात तकरीबन 8 महीने से ज्यादा समय जेल से बाहर बिता चुका है।Full View

Tags:    

Similar News