दाम बढ़ने से बचने को होली से पहले 634 में लाएं गैस सिलेंडर

भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है

Update: 2022-03-11 09:40 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है। पंजाब के भीतर से कांग्रेस सरकार की विदाई हो चुकी है। चुनाव नतीजों के बाद अब डीजल पेट्रोल के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर के महंगे होने की आशंकाएं जताई जा रही है। इस बीच उपभोक्ता 633 रुपए 50 पैसे में भी एलपीजी गैस सिलेंडर अपने घर पर ला सकते हैं।

दरअसल देशभर में मौजूदा समय में एलपीजी गैस सिलेंडर तकरीबन 900 रूपये के आसपास मिल रहा है। जैसे कि आशंका जताई जा रही है, उसके मुताबिक आने वाले दिनों में गैस का सिलेंडर 1000 रुपए का भी हो सकता है। महंगे सिलेंडर से बचने के लिए राजधानी दिल्ली में उपभोक्ता कंपोजिट सिलेंडर 633 रुपये 50 पैसे में भी भरवा सकते हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपए है। कोलकाता में 652 रूपये और चेन्नई में 645 रुपए है। जयपुर में 10 किलो वजन के इस सिलेंडर के लिए 637 रुपए चुकाने होंगे, वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इसकी कीमत 660 रूपये है।

यदि कंपोजिट गैस सिलेंडर की बात करे तो यह बेहद हल्का है। लेकिन इसके साथ ही यह काफी मजबूत भी है। इसे तिहरी परत के साथ निर्मित किया गया है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है, इसमें थ्री लेयर है। अभी तक हमारे द्वारा इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो वजन का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक वजन का हो जाता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

Tags:    

Similar News