फिर कुचले गए किसान-आंदोलन से लौट रही महिलाओं को डंपर ने रौंदा

बहादुरगढ़ बाईपास स्थित फ्लाईओवर के नीचे इन महिलाओं ने अपना कैंप बना रखा था।

Update: 2021-10-28 06:05 GMT

बहादुरगढ़। नये कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ रास्तों में अनहोनी होने का सिलसिला जारी है। बहादुरगढ़ में आंदोलन स्थल से थोड़ी ही दूरी पर फुटपाथ के ऊपर बैठी 5 महिलाओं को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हुई हो गई। गंभीर रूप से घायल हुई दो बुजुर्ग महिलाओं को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस हादसे पर पंजाब के पूर्व सीएम ने गहरा दुख जताते हुए पंजाब सरकार से पीड़ित परिवारों को मदद देने और घायलों के उचित इलाज की मांग उठाई है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में नये कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए आई मलिलायें हादसे का शिकार हो गई है। बहादुरगढ़ बाईपास स्थित फ्लाईओवर के नीचे इन महिलाओं ने अपना कैंप बना रखा था। जिसमें पिछले तकरीबन 20 दिन से 3 महिलाएं जत्थों के हिसाब से आंदोलन स्थल पर पहुंच रही थी। किसान आंदोलन के रोटेशन के हिसाब से नया जत्था एक दिन पहले ही आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच चुका है। जिसके चलते आज इन महिलाओं को अपने घर वापस लौटना था। बृहस्पतिवार की सवेरे तकरीबन 6.30 बजे 5 महिलाओं का यह जत्था अपने कैंप से कुछ दूर आगे ही बाईपास पर स्थित फुटपाथ पर सवारी आने के इंतजार में जाकर बैठ गया। महिलाएं ऑटो के आने का इंतजार कर रही थी।


क्योंकि आंदोलनकारी इन महिलाओं को स्टेशन पर पहुंचने के बाद अपने गंतव्य के लिए रेल गाड़ी पकड़नी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवारी के इंतजार में बैठी महिलाये आपस में बातचीत कर रही थी। इसी बीच झज्जर की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ के बीचो बीच बैठी इन पांचों महिलाओं को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। हादसे में डंफर की चपेट में आई 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डंपर से बचने के लिए महिलाएं एक के ऊपर एक चढ गई। लेकिन डंपर उनके ऊपर से होता हुआ गुजर गया। इस हादसे में घायल हुई हरमीत कौर नाम की महिला की नजर सबसे पहले डंपर पर पड़ी, जिसकी वजह से वह बच गई। हालांकि उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह के दोनों पैरों में काफी ज्यादा चोटें आई हैं।

जिसकी वजह से दोनों महिलाओं को रोहतक स्थिति पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में 60 वर्षीय सिंदर कौर पत्नी भान सिंह, 58 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह और 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। दिन निकलते ही हुए इस हादसे को अंजाम देने वाला चालक अपने डंफर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।



Tags:    

Similar News