लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर सपा कार्यकर्ता रहे तैयार- ज़िया चौधरी

मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर पहुंचकर सक्रिय बूथ कमेटी गठन का टारगेट दिया गया।

Update: 2023-06-20 11:59 GMT

पुरकाजी। विधानसभा पुरकाजी क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने सपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बूथ कमेटियों को मजबूती से तैयार कर बूथ,सेक्टर व जोन स्तर पर लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा पर सपा का अपना कार्यालय व प्रत्येक माह जिला स्तर पर मासिक बैठक के साथ विधानसभा पर भी मासिक बैठक का आयोजन कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान को साकार किया जा रहा है।


सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार से लड़ने में केवल सपा कार्यकर्ता ही सक्षम है इसलिए सपा कार्यकर्ता किसान, नोजवान,मजदूर के उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकार के विरोध के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान के लिए तैयार रहे। मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर पहुंचकर सक्रिय बूथ कमेटी गठन का टारगेट दिया गया।

ग्राम सुवाहेड़ी में युवा सपा नेता मुकीम कासमी के आवास पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता नि०सपा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया। विधानसभा मासिक मीटिंग को पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी, सपा नेता सतीश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष धीर सिंह गुर्जर,नरेंद्र सैनी, मुकीम कासमी, अरशद मलिक आदि ने सम्बोधित किया।


इस मौक पर मुख्य रूप से मोहम्मद प्रधान, रागिब अली, मोहसिन अली, अनुज कुमार, प्रधान दिलशाद अंसारी, निशान शर्मा, राजेन्द्र कुमार पांचाली, प्रधान तबरेज अली, इकराम सैफी,नवाब अली, सलामत अली, जावेद अली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।Full View

Tags:    

Similar News