शिवपाल ने बढ़ाई भतीजे की टेशन- दिए इस दल के साथ जाने के संकेत

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है

Update: 2022-09-10 07:17 GMT

लखनऊ।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी में अब उनकी वापसी होना लगभग पूरी तरह से असंभव है। बातों ही बातों में प्रसपा प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ लड़ने के संकेत दिए हैं। शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज अपने बयान में भतीजे अखिलेश यादव की टेंशन में इजाफा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी में अब उनकी वापसी होना तकरीबन असंभव है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी निश्चित रूप से सत्ता में दिखाई देगी। उन्होंने कहा है कि देश और प्रदेश में सरकार चाहे किसी की भी रहे, लेकिन उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सत्ता में रहेगी। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने बयान के माध्यम से वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने के संकेत दिए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पिछले काफी समय से भतीजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ 36 का आंकड़ा चल रहा है। हालांकि उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन परिणाम आने के बाद दोनों के बीच एक बार फिर से तल्खी चल रही है।

Tags:    

Similar News