10 दिसंबर से आरंभ होगी रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी शिद्दत के साथ जुटे राष्ट्रीय लोकदल ने अधिक से अधिक लोगों तक अपनी...

Update: 2023-11-29 11:44 GMT

लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी शिद्दत के साथ जुटे राष्ट्रीय लोकदल ने अधिक से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए अब चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकलने का ऐलान किया है। 10 दिसंबर से आरंभ होने वाली चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा सहारनपुर से आरंभ होगी।

बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मियों को दी गई जानकारी में बताया है की खेल प्रकोष्ठ की तरफ से आगामी 10 दिसंबर से चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी जो 23 दिसंबर को राजधानी दिल्ली के किसान घाट पहुंच कर समाप्त होगी।

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल ने बताया है कि 10 दिसंबर से आरंभ की जाने वाली चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का रूट प्लान तैयार करते हुए यात्रा को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद से होते हुए राजधानी दिल्ली के किसान घाट पर ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया है कि चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा सहारनपुर से आरंभ होने के बाद शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मेरठ से होते हुए देश की राजधानी दिल्ली जाएगी। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं। अपनी निधि से खिलाड़ियों के भविष्य के लिए चौधरी जयंत सिंह ने अपनी निधि का अनुदान भी किया है।

Full View

Tags:    

Similar News