RLD मुखिया ने बदला नाम- जयंत चौधरी से बन गए..

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने ट्विटर पर अपना नाम चेंज कर लिया है;

Update: 2022-06-07 07:07 GMT
RLD मुखिया ने बदला नाम- जयंत चौधरी से बन गए..
  • whatsapp icon

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने ट्विटर पर अपना नाम चेंज कर लिया है। सांसद चौधरी जयंत सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम बदलकर अब जयंत सिंह बिश्नोई कर दिया है। ट्विटर पर नाम बदलने के साथ ही उन्होंने इसका कारण भी साफ किया है।

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अब 1 महीने के लिए चौधरी जयंत सिंह के स्थान पर जयंत सिंह बिश्नोई हो गए हैं। ट्विटर पर अपना नाम बदलकर सांसद चौधरी जयंत सिंह ने अपना नाम अब जयंत सिंह बिश्नोई कर दिया है। नाम परिवर्तन करने के पीछे के कारणों का उल्लेख करते हुए राज्यसभा सांसद ने लिखा है कि यह बदलाव केवल 1 महीने तक ही रहेगा।

जयंत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्या आप जानते हैं मेरे नाम में अजित सिंह की इच्छा अनुसार कुमार भी है। अपनी माता जी की स्मृति में और शांति प्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए मैंने ट्विटर पर नाम जोड़ा है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारे को लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है तो शायद कुछ लोगों की आंखों से अब पर्दा उठ जाए।

Tags:    

Similar News