राहुल का पश्चिमी UP से किनारा- एक हफ्ते पहले ही खत्म होगी न्याय यात्रा

राहुल की न्याय यात्रा अपने निर्धारित समय से एक हफ्ते पहले ही खत्म की जा सकती है।

Update: 2024-02-12 07:20 GMT

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आमद नहीं हो पाएगी। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी अब ज्यादा दिन नहीं रुकने वाले हैं, बल्कि राहुल की न्याय यात्रा अपने निर्धारित समय से एक हफ्ते पहले ही खत्म की जा सकती है।

मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किनारा करने जा रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन राहुल की न्याय यात्रा रुकने वाली थी। जिसके चलते 14 फरवरी को राहुल गांधी की यूपी में आमद होनी थी।

लेकिन अब राहुल का 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आगमन होगा, इसके बाद वह 22 या 23 फरवरी को मध्य प्रदेश कुछ कर जाएंगे। जानकारी मिल रही है कि पहले बनाए गए शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से लखनऊ तक ही होगी।

हालांकि इस बीच वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में नहीं जाएंगे। वैसे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी 19 फरवरी को अमेठी एवं रायबरेली में रहेंगे।

Tags:    

Similar News