महाराष्ट्र में बड़ा खेला- फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे CM

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे;

Update: 2022-06-30 11:34 GMT
महाराष्ट्र में बड़ा खेला- फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे होंगे CM
  • whatsapp icon

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के भीतर एकाएक घटे बड़े घटनाचक्र के अंतर्गत राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के बजाय शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मिलने जा रही है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे।

 बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने के बाद आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हिंदुओं के नाम पर भारतीय जनता पार्टी एकनाथ शिंदे सरकार को अपना समर्थन देगी। वही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

 पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का खुलासा भी किया है कि वह नई सरकार में शामिल नहीं होंगे, यानी वह किसी भी रुप में मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की महा विकास आघाडी सरकार ने जनादेश का अपमान किया। राज्य से विदा हो रही महा विकास आघाडी सरकार में भ्रष्टाचार था, जिसका जीता जागता प्रमाण उसके दो मंत्रियों का जेल में बंद होना है। 

   उन्होंने कहा कि एक तरफ शिव सेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने जहां दाऊद इब्राहिम का विरोध किया वहीं दूसरी तरफ दाऊद इब्राहिम से जुड़े मंत्री को जेल जाने के बावजूद भी उद्धव ठाकरे द्वारा मंत्रिमंडल से नहीं निकाला गया।

Tags:    

Similar News