जयंती पर पूर्व CM एवं ओबीसी आयोग के अध्यक्ष को याद कर दी भावपूर्ण....

इसलिए बीपी मंडल से प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी पीडीए की आवाज को आगे बढ़ा रही है।

Update: 2024-08-25 08:48 GMT

मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वितीय अध्यक्ष रहे बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल को जयंती पर याद करते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

रविवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री तथा द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रहे बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल यानी बीपी मंडल को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने वाले जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि बीपी मंडल बिहार के मुख्यमंत्री तथा कई बार लोकसभा के सांसद रहे और उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग को ओबीसी के रूप में संगठित किया।

उन्होंने कहा की बीपी मंडल द्वारा भारतीय राजनीति में कम प्रतिनिधित्व वाले वंचित समूह से संबंधित नीतियों पर तीखी एवं नई बहस शुरू करने के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि आज भी देश के भीतर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीडीए के साथ भेदभाव जारी है। इसलिए बीपी मंडल से प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी पीडीए की आवाज को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, महानगर महासचिव सलीम मलिक, अनेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी नवेद रँगरेज, नदीम राणा, सलीम अंसारी, नफीस राव, हुसैन राणा, चौधरी फरमान सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।Full View

Tags:    

Similar News