लो जी कांग्रेस का हाथ झटकने वाले इस दिग्गज नेता ने भी थामा BJP का दामन

अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुलकर ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Update: 2024-02-13 08:28 GMT

मुंबई। कांग्रेस के माध्यम से महाराष्ट्र में अपनी राजनीति शुरू करने वाले दिग्गज नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़ने के बाद अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता के साथ पूर्व एमएलसी ने भी भारतीय जनता पार्टी की मेंबरशिप अटेंड की है।

मंगलवार को महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 12 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुलकर ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जानकारी मिल रही है कि बुधवार को भगवा चोला धारण कर भाजपाई हुए अशोक चव्हाण को अब भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में भेज सकती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भगवा चोला धारण करने वाले अशोक चव्हाण अब बुधवार को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भी कर सकते हैं।

उधर शिवसेना उद्धव के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अगर भगवा चौला धारण करने वाले अशोक चव्हाण को राज्यसभा में भेजती है तो यह शहीद हुए सैनिकों का अपमान होगा।

मंगलवार को भगवा चोला धारण करने से अभिभीत हुए अशोक चव्हाण ने कहा है कि मैं आज अपने राजनीतिक कैरियर की एक नई यात्रा की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं।

Tags:    

Similar News