केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी- हमला करने वाले भाजपाई तुरंत किये जाए गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने हमलावरों को तुरंत अरेस्ट करने की डिमांड उठाई है।;

Update: 2025-02-02 09:23 GMT

नई दिल्ली। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर एक दूसरे के ऊपर हमलावर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे के ऊपर पलटवार करने में नहीं चूक रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने हमलावरों को तुरंत अरेस्ट करने की डिमांड उठाई है।

रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों की घटनाओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर भेजी है।

अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन को लिखकर भेजी चिट्ठी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र करते हुए डिमांड उठाई है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इंडिपेंडेंस इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किया जाए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें और हमलों की घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड करने के साथ हमला करने वाले भाजपा कार्य कर्ताओं की तुरंत गिरफ्तारी की जाए।Full View

Tags:    

Similar News