निकलेगी जयंत चौधरी की लाटरी-जा सकते हैं इस सदन में

सपा मुखिया एवं रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के बीच होने वाली यह बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा सकती है;

Update: 2022-03-21 09:16 GMT

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में किया गया गठबंधन रालोद मुखिया के लिए लाभ का सौदा साबित हो सकता है। विधानसभा चुनाव में 33 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर 8 सीट हासिल करने वाली रालोद के मुखिया चौधरी जयंत सिंह अब राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं।

दरअसल राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के साथ अपने दल का गठबंधन किया था। राजनीतिक हलकों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह अब समाजवादी पार्टी के सहयोग से राज्यसभा में जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की ओर से रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह को राज्यसभा में भेजने की तैयारियां कर ली है। राज्यसभा के लिए अगले दिनों होने वाले चुनाव में रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह सपा गठबंधन के प्रत्याशी हो सकते हैं। इसे लेकर चौधरी जयंत सिंह तथा सपा के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जल्द ही वार्ता होने की संभावना है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के बीच होने वाली यह बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा सकती है।

Tags:    

Similar News