किसानों का दिल्ली कूच- शंभू बॉर्डर पर हंगामा- ट्रैक्टर लेकर....

यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा।

Update: 2024-02-18 11:08 GMT

अंबाला। किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन के छठे दिन शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों द्वारा अपने ट्रैक्टर बेरिकेडिंग की तरफ ले जाए जाने से हंगामा खड़ा हो गया। वरिष्ठ किसानों ने स्थिति को संभालते हुए बेरिकेडिंग तोड़ने पर आमादा युवा किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

रविवार को किसानों के दिल्ली कूच आंदोलन के तहत शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि अगर आज शाम को सरकार के साथ होने वाली बैठक में बातचीत के जरिए कोई समाधान नहीं निकला तो वह सोमवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

इस दौरान कुछ किसान पुलिस बेरिकेडिंग के पास ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए हैं। हालांकि हरियाणा की तरफ मौजूद पुलिस के जवानों की तरफ से इस मामले को लेकर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। परंतु मौके पर मौजूद कुछ वरिष्ठ किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ बेरिकेडिंग की तरफ बढ़ रहे युवा किसानों को समझा बुझाकर रोक दिया है।

चंडीगढ़ में आज रविवार शाम को केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली मीटिंग में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, सुरजीत सिंह फूल, अमरजीत सिंह मोहरी, परमजीत, मलकीत सिंह और ओंकार सिंह शामिल होंगे। उधर हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन की कुरुक्षेत्र में किस का पंचायत चल रही है। यहां से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया जाएगा।

Tags:    

Similar News