जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल में कांग्रेस + एनसी को बढ़त जबकि बीजेपी पीछे

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिखाई पड़ रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी पीछे रह गई है।

Update: 2024-10-05 14:32 GMT

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का आज तीसरे व अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद आज तक और सी वोटर के सर्वे में जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त दिखाई पड़ रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी पीछे रह गई है।

गौरतलब है कि धारा 370 हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं । 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराया। आज तीसरे और अंतिम चरण का मतदान था। मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं।

आज तक और सी वोटर के सर्वे में जहां जम्मू इलाके में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई पड़ रही है वही घाटी इलाके में भारतीय जनता पार्टी एकदम साफ होती दिखाई दी। सी वोटर के सर्वे के मुताबिक 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार अधिक पड़ रहे है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी को 27 से 32 सीट तथा महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को 6 से 12 तथा अन्य को 6 से 11 विधानसभा सीट मिलने का अनुमान बताए जा रहा है। 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू कश्मीर में 46 सीट जीतने वाली पार्टी को बहुमत मिल जाएगा जिसमें नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन आगे दिखाई पड़ रहा है। एग्जिट पोल एग्जेक्ट पोल में बदलेंगे यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन फिलहाल जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन बड़ी बढ़त बनाते दिखाए दिखाई पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News