कांग्रेस की हार से हाहाकार- निशाने पर कमलनाथ- जीतू को....

इस हार के चलते प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर इस्तीफा का दबाव बढ़ गया है।;

Update: 2024-06-08 08:22 GMT

भोपाल। लोकसभा चुनाव -2024 में देश भर में लंबे समय बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस का मध्य प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाने के बाद अब प्रदेश संगठन में हार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाना बनाते हुए पार्टी के लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पार्टी को हाईजैक करते हुए सुनियोजित योजना के तहत मध्य प्रदेश में कांग्रेस को गर्त में धकेलने का काम किया है। इस हार के चलते प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर इस्तीफा का दबाव बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भारी कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ होने के बाद अब पार्टी में बुरी तरह से हाहाकार मचा हुआ है। यहां तक की कांग्रेस की एकमात्र सीट छिंदवाड़ा भी इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ से चले जाने के बाद अब कमलनाथ की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

पूर्व नेता विपक्ष एवं राज्य की चुरहट सीट से विधायक अजय सिंह राहुल का कहना है कि इस हार के लिए वह नेता जिम्मेदार है जिन्होंने पार्टी को हाईजैक करते हुए खुद के कभी भी बीजेपी में जाने का माहौल बना दिया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह ने पार्टी हाई कमान से स्थिति की समीक्षा की डिमांड करते हुए कहा है कि केवल इस चुनाव में नहीं बल्कि व्यवस्थित तरीके से एक दो नेताओं द्वारा धीरे-धीरे पार्टी को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया गया है।

2018 में हमारे पास एक निर्वाचित सरकार थी जो 15 महीने भी नहीं चल पाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ का नाम लिए बगैर अजय सिंह ने उनके ऊपर निशान साधते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम के भाजपा में जाने की खबरें उड़ी, जिसके चलते राज्य में कांग्रेस के भीतर है अनिश्चय का माहौल बन गया। पार्टी को इस मामले को लेकर चर्चा करनी चाहिए, क्योंकि कमलनाथ की वजह से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया था ।Full View

Tags:    

Similar News