सिद्धू को रोका- हजारों कार्यकर्ता बढ़ रहे UP की तरफ, हो रही धक्का-मुक्की
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी में हुई घटना में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिये जाना चाहते हैं।;
चडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी में हुई घटना में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने के लिये जाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने उन्हें पांच लोगों की जाने के लिये अनुमति दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुए हादसे के बाद से पीड़ित परिवार से नेता मिलने पहुंच रहे हैं। शासन ने वहां धारा 144 लागू कर दी थी। प्रशासन ने इसके बाद सिर्फ वहां पांच लोगों की जाने की अनुमति दी है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सहारनपुर बॉर्डर पर अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि तनाव की स्थिति इस समय वहां पर है और पुलिस और लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो रही है। लेकिन किसान यूपी में आने से पीछे नहीं हट रहे हैं।