शुरू हुआ खून खराबा- मंत्रियों के सामने कार्यकर्ताओं में बरसे ईंट पत्थर

दो दलों के कार्यकर्ताओं के पथराव की चपेट में आकर कुछ पुलिस कर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

Update: 2024-03-20 05:18 GMT

नई दिल्ली। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ ममता बनर्जी सरकार के मंत्री के सामने बीजेपी एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच घमासान हो गया। जोरदार झड़प के बीच हुई पत्थर बाजी की चपेट में आकर कुछ पुलिस कर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। चुनावी हिंसा के लिए जाने पहचाने जाने वाले पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच टशन बाजी शुरू हो गई है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक एवं राज्य सरकार में मंत्री उदयन गुहा की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आगे मंगलवार की देर रात कूच बिहार जिले के दिनहाटा शहर में तृणमूल कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद पत्थर बाजी शुरू हो गई। जिससे मौके पर भगदड़ जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। दो दलों के कार्यकर्ताओं के पथराव की चपेट में आकर कुछ पुलिस कर्मियों समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के दिनहाटा विधायक एवं ममता सरकार में मंत्री उदयन गुहा एवं कूच बिहार से सांसद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं ने यह स्वीकार किया है कि यह झड़प उस वक्त हुई है जब वह मौके पर मौजूद थे। जहां तक पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की बात है तो राज्य में इस तरह की हिंसा का लंबा रिकॉर्ड रहा है और अक्सर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में भिड़ते रहते हैं।

Tags:    

Similar News