BJP ने जारी की गन्ना समिति के अध्यक्षो की सूची- संदीप भी बने उम्मीदवार

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने 8 सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Update: 2024-10-04 14:58 GMT

मुजफ्फरनगर। प्रदेश व क्षेत्रीय संगठन की संस्तुति के बाद मुजफ्फरनगर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने 8 सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

गौरतलब है कि डेलीगेट चुनाव के बाद अब सहकारी गन्ना विकास समिति में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश संगठन व क्षेत्रीय संगठन भाजपा की संस्कृति मिलने के बाद भाजपा के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के अपने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामराज के लिए पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मोरना के लिए भाजपा के कार्यकर्ता अरुण गुर्जर, गन्ना समिति खतौली के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुमन को प्रत्याशी घोषित किया गया है ।

इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष ने सहकारी गन्ना विकास समिति मंसूरपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती आरती सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़ाना के लिए पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्भय सहरावत, गन्ना समिति बिरालसी के लिए भाजपा कार्यकर्ता मूलचंद उर्फ मोनी , गन्ना समिति रोहाना कला के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी तथा सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड तितावी के लिए भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

Tags:    

Similar News