UP चुनाव की तैयारी में लगी BJP- 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता होंगे समायोजित

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावी चर्चा चरम पर है। भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

Update: 2021-06-13 07:09 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावी चर्चा चरम पर है। चुनाव पास आते ही सत्ताधारी भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी के साथ-साथ गठबंधन की गांठे भी दुरूस्त करने और अपने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिये उन्हें संगठन से लेकर सरकार तक संतुष्ट करने की योजना बनाई है। चुनाव के दृष्टिगत जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का भी इन पदों पर नियुक्तियों में स्पेशल ध्यान रखा जायेगा। भाजपा 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को समायोजित करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार कायकर्ताओं को राज्य को राज्य अल्पसंख्यक आयोग, अनुसूचित जाति आयोग सहित अन्य आयोग, निगम, बोर्ड और समितियों में नियुक्त किया जा सकता है। संगठन में भी अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठ और प्रकल्प में मंडल स्तर तक नियुक्तियां की जायेंगी। सबकुछ सही तरीेक से तय रणनीति के अनुसार चलता रहा तो पहले चरण मे जुलाई तक सरकार और संगठन में अलग-अलग पदों पर लगभग एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को समायोजित कर दिया जायेगा।

पिछले दिनों जब पार्टी के केन्द्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष सूबे की राजधानी लखनऊ में आकर मैराथन बैठकें कर रहे थे। इसी दौरान संगठन के कुछ पदाधिकारियों व मंत्रियों ने यह मुद्दा उठाया था। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के समायोजन एवं नेताओं की दावेदारी को लेकर सरकार एवं संगठन के मुख्य लोगों के बीच मंथन हो चुका है। चुनाव के दृष्टिगत जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का भी इन पदों पर नियुक्तियों में स्पेशल ध्यान रखा जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं केा मीडिया प्रभाग सुशासन और केन्द्र राज्य समन्वय विभाग, मीडिया सम्पर्क विभाग, राजनीतिक फीड विभाग, योजना शोध विभाग, राजनैतिक प्रोग्राम और बैठक विभाग में समायोजित करेगी। इन विभाग के अतिरिक्त कार्यकर्ताओं को आपदा राहत और बचाव पिभाग चुनाव प्रबंधन विभाग, साहित्य और प्रकाशन विभाग, निर्वाचन आयोग से समन्वय विभाग, आईटी विभाग, आजीवन सहयोग निधि विभाग, सोशल मीडिया विभाग, विधि एवं न्याय विभाग, जिला कार्यालय निर्माण और रखरखाव, पुस्तकालय, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाइब्रेरी रीडिंग रूम, नमामि गंगे प्रकल्प, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान आदि में कार्यकर्ताओं को समायोजित करने की योजना पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है।

Tags:    

Similar News