BJP MP का दावा-18 सौ स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को हो रही छुट्टी

अट्ठारह सौ स्कूलों में सरकार की ओर से निर्धारित रविवार की बजाय शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी हो रही है।;

Update: 2022-08-05 13:01 GMT
BJP MP का दावा-18 सौ स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को हो रही छुट्टी
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने दावा करते हुए कहा है कि झारखंड के अट्ठारह सौ स्कूलों में सरकार की ओर से निर्धारित रविवार की बजाय शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि हमारा देश अब इस्लामीकरण की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शून्यकाल के दौरान झारखंड के स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी होने का मामला उठाते हुए संसद में कहा है कि सरकार की अनदेखी की वजह से झारखंड के 18 सौ स्कूलों में अब रविवार की बजाय शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी हो रही है। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी एनआईए से कराया जाना जरूरी हो गया है, क्योंकि सरकार की ओर से निर्धारित की गई रविवार की छुट्टी के बजाय शुक्रवार को होने से देश इस्लामीकरण की तरह बढता दिखाई दे रहा है।

भाजपा सांसद ने कहा कि इस मामले की जांच कराकर कार्यवाही करते हुए कड़ा संदेश दिया जाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया ह।ै बांग्लादेश निकट है इसलिए जनसंख्या का संतुलन बदल रहा है।

Tags:    

Similar News