कमल का फूल छोड़कर साइकिल पर सवार हुए भाजपा नेता

सपा सुप्रीमों ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है।

Update: 2021-02-02 08:34 GMT

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर मंत्री एवं मोर्चा के सदस्य अपने कई युवा साथियों के साथ कमल के फूल की डंडी छोड़कर सपा मुखिया के सम्मुख साईकिल पर सवार हो गए। इस मौके पर सपा सुप्रीमों ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। 

मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर मंत्री जावेद अहमद एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य माधवपुरम मंडल मास्टर अनवर अब्बासी व युवा नेता मौहम्मद खालिद ने राजधानी दिल्ली पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पंडारा पार्क स्थित आवास पर मेरठ के शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने भाजपा को छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों सहित समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी भाजपा नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। क्योंकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और उसकी कथनी एवं करनी में भारी अंतर है।

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए भाजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप विधायक रफीक अंसारी के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार ही बनेगी। तब आप लोग मजबूत स्थिति में रहेंगे। सरकार बनने के बाद समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद शाहिद पहलवान, पूर्व पार्षद शमशुद्दीन कुरैशी, बिलाल कुरैशी, मौहम्मद रिजवान, पूर्व पार्षद हाजी आस मौहम्मद मलिक और पार्षद हाजी आदिल अंसारी, पार्षद एहसान अंसारी, पवन गुर्जर, अमजद अली, जितेंद्र गुर्जर, संदीप यादव, स्वतंत्रता सेनानी पुत्र नसीरुद्दीन नसों, सरफराज कुरैशी आदि सम्मिलित रहे।



Tags:    

Similar News