BJP ने जारी की अब नई सूची- इन्हें बनाया उम्मीदवार

फिर से सत्ता पाने की लड़ाई लड़ रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधा दर्जन से भी अधिक उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी की गई है;

Update: 2022-02-12 13:00 GMT
BJP ने जारी की अब नई सूची- इन्हें बनाया उम्मीदवार
  • whatsapp icon

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में मजबूती के साथ एक बार फिर से सत्ता पाने की लड़ाई लड़ रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधा दर्जन से भी अधिक उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी की गई है।

शनिवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से मोहर लगाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा अपने 9 उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी की गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की मोहर के बाद जारी की गई नई सूची में मुबारकपुर विधानसभा सीट से अरविंद जायसवाल को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा सीट से पूनम सरोज भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी। मऊ विधानसभा सीट से अशोक सिंह भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। मछली शहर सुरक्षित विधानसभा सीट से मिहिलाल गौतम को भाजपा की ओर से टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। जहूराबाद विधान सभा सीट से कालीचरण को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। मुगलसराय विधानसभा सीट से रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया है। चकिया सुरक्षित विधानसभा सीट से कैलाश खरवार भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। घोरावल विधानसभा सीट से अनिल मौर्य तथा ओबरा सुरक्षित विधानसभा सीट से संजीव कौन भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

Tags:    

Similar News