पेपर लीक स्टिंग में नाम आते ही सुभासपा MLA हुआ भूमिगत- राजभर पहुंचे..

सोशल मीडिया पर पेपर लीक और नौकरी लगवाने की बाबत एक वीडियो वायरल हुआ था।

Update: 2024-06-28 08:43 GMT

लखनऊ। पेपर लीक स्टिंग में नाम आने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम अंडरग्राउंड हो गए हैं। उधर राजधानी दिल्ली पहुंचे सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से भाजपा हाई कमान ने पेपर लीक स्टिंग मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

उत्तर प्रदेश में पेपर लीक करने और सरकारी दिलाने के स्टिंग मामले में नाम आने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का पिछले दो दिन से कोई पता नहीं चल रहा है। अंडरग्राउंड हुए सुभासपा विधायक के संबंध में पार्टी नेताओं को भी MLA की लोकेशन की जानकारी नहीं है। विधायक का मोबाइल भी बंद आ रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बृहस्पतिवार को तलब किया था, क्योंकि उनका भी सोशल मीडिया पर पेपर लीक और नौकरी लगवाने की बाबत एक वीडियो वायरल हुआ था।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान ने सुभासपा मुखिया से पेपर लीक स्टिंग मामले को लेकर उनसे रिपोर्ट मांगी है।Full View

उल्लेखनीय की सुभासपा विधायक बेदी राम का एक वीडियो 26 जून को वायरल हुआ था, जिसमें विधायक एक युवक से पेपर और लेनदेन की बात कर रहे हैं। डींगे हांकते हुए विधायक बेदी राम वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ कह रहे हैं कि मैं राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कई राज्यों में सरकारी भर्ती करता हूं। एक-एक परीक्षा में 40-40 लोगों की भर्ती करवा चुका हूं।

Tags:    

Similar News