लोकसभा टिकट के लिए रचाया ब्याह- 16 साल छोटी लड़की से की शादी

वह 17 साल से जेल में बंद रहने के बाद वर्ष 2023 की 10 दिसंबर को जेल से बाहर आए थे।

Update: 2024-03-20 09:53 GMT

मुंगेर। लोकसभा चुनाव 2024 में लोकसभा टिकट पाने की चाह में अशोक महतो ने खरमास होने के बावजूद ब्याह कर लिया है। 62 साल की उम्र के सजायाफ्ता ने 16 साल लड़की से शादी रचाई है।

बिहार के कुख्यात अशोक महतो, जिसके जीवन पर आधारित वेब सीरीज खाकी द बिहार चौप्टर बन चुकी है, ने खरमास में षादी वर्जित होने के बावजूद लोकसभा टिकट पाने की चाह में शादी रचा ली है। 62 साल की उम्र में शादी रचाने वाले सजायाफ्ता अशोक महतो की पत्नी उनसे 16 साल छोटी है।

शादी रचाने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री रही राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे अशोक महतो ने कहा है कि मैं पूर्व सीएम के यहां आशीर्वाद लेने के लिए आया था। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी को मुंगेर से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर इलेक्शन लड़ना चाहते हैं।

अशोक महतो के खिलाफ एक दो नही बल्कि कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें से कई मामलों में उन्हें सजा भी हो चुकी है। वह 17 साल से जेल में बंद रहने के बाद वर्ष 2023 की 10 दिसंबर को जेल से बाहर आए थे।

सजा होने की वजह से अशोक महतो खुद इलेक्शन नहीं लड़ सकते हैं इसलिए दो दिन के भीतर अशोक महतो ने खरमास होने के बावजूद ब्याह रचाया है, जिससे अब उनकी पत्नी इलेक्शन में उतर सके।

Tags:    

Similar News