समीक्षा के बाद भाजपा की ओवरहालिंग में कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज

इसके अलावा सांसदों एवं विधायकों के पेंच कसते हुए उन्हें फील्ड में जाने की हिदायत दी जाएगी।

Update: 2024-07-05 08:11 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव- 2024 के परिणामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही विभिन्न राज्यों की समीक्षा बैठकों में पार्टी के मौजूदा सांसदों एवं विधायकों के साथ मंत्रियों के खिलाफ भी आवाज उठने से भाजपा द्वारा की जाने वाली ओवरहालिंग में कई मंत्रियों पर गाज गिरना संभावित बताया जा रहा है।

दरअसल लोकसभा चुनाव- 2024 के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर सकी है। जिसके चलते सहयोगी दलों के सहारे भारतीय जनता पार्टी को जनतांत्रिक गठबंधन के आधार पर बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना पड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन खराब रहने की वजह से उसकी लोकसभा सीटों में इस मर्तबा घट गई है। सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है, जहां भारतीय जनता पार्टी की सीटों एवं वोटों में भारी गिरावट आने से पार्टी नेतृत्व बुरी तरह से चिंतित है।

उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठकों में पार्टी के कई नेताओं ने यूपी से लेकर केंद्र तक की कई खामियों को उजागर करते हुए तत्काल इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

जानकारी मिल रही है कि समीक्षा बैठकों का दौर खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू की जाने वाली ओवरहालिंग में कई मंत्रियों की कुर्सी पर आंच आ सकती है। इसके अलावा सांसदों एवं विधायकों के पेंच कसते हुए उन्हें फील्ड में जाने की हिदायत दी जाएगी।

Tags:    

Similar News