दो समुदाय को भड़काने का आरोप- भाजपा अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।;

Update: 2024-01-11 05:21 GMT
दो समुदाय को भड़काने का आरोप- भाजपा अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। दो समुदाय को आपस में भड़काने और शांति भंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पर दो समुदाय को आपस में भड़काने और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों के साथ अन्नामलाई की तीखी नोकझोंक हो थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पापिरेड्डीपटटी के पास बोम्मिडी में स्थित सेंट लूर्डेस चर्च में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन उनके प्रवेश की कोशिश पर चर्च में मौजूद ईसाई समुदाय के लोगों ने गहरी आपत्ति जताई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा था कि यह चर्च मेरे नाम पर है। अगर मैं यहां पर 10000 लोगों के साथ आ जाऊंगा तो आप मेरा क्या करेंगे? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कि इस धमकी के बाद बाद दोनों गुटों के बीच जोरदार झड़प हो गई थी।

Tags:    

Similar News