मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत- सभी कार्यक्रम कर दिए रदद

Update: 2024-12-20 06:47 GMT

पटना। मुख्यमंत्री की अचानक तबियत बिगड़ जाने की वजह से उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री को सर्दी जुकाम होने के साथ हल्का बुखार होना बताया गया है। जिसके चलते सीएम को आराम की सलाह दी गई है।

शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक से तबियत बिगड़ गई है। सर्दी, जुकाम के साथ हल्का बुखार होने की वजह से मुख्यमंत्री फिलहाल सीएम हाउस के भीतर रेस्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की वजह से आज के उनके सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री के आज होने वाले कार्यक्रमों को कैंसिल किया गया है।

जानकारी मिल रही है कि बीमारी का शिकार हुए मुख्यमंत्री आज शुक्रवार को राजधानी पटना में हो रहे बिहार बिजनेस कनेक्ट में शामिल होने वाले थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने एम ओ यू भी साइन होने थे। लेकिन फिलहाल मुख्यमंत्री बिहार बिजनेस कनेक्ट में शामिल नहीं होंगे।

Full View


Similar News