इफको प्लांट में जोरदार धमाका- 1 की मौत- 4 गंभीर

यूरिया बनाने वाली इफको फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। इफको के अमोनिया प्लांट में आज अचानक बाॅयलर फट गया।;

Update: 2021-03-23 10:09 GMT
इफको प्लांट में जोरदार धमाका- 1 की मौत- 4 गंभीर
  • whatsapp icon

प्रयागराज। यूरिया बनाने वाली इफको फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। इफको के अमोनिया प्लांट में आज अचानक बाॅयलर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। इस हादसे में एक दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना है। एक मजदूर की मौत इस हादसे में होनी बताई जा रही है। वहीं चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार प्रयागराज के फूलपुर में इफको का यूरिया बनाने वाला प्लांट है। बताया जाता है कि इस प्लांट में रोजाना की तरह सभी कर्मचारी अपने-अपने कामों में लगे हुए थे। इसी दौरान अमोनिया के प्लांट में अचानक बाॅयलर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ, जिससे वहां मौजूद सभी लोग कांप गये। इस हादसे में एक दर्जन मजदूर घायल हो गये। बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से उत्तेजित लोगों ने फैक्ट्री के गेट पर जाम लगा दिया। पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। 





Tags:    

Similar News