चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2023-10-18 06:03 GMT

छपरा। बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरवा गांव निवासी मोहम्मद जाहिद हुसैन और प्यारेपुर गांव निवासी संतोष कुमार उत्तरप्रदेश के मोहम्मद इरशाद के यहां झूला मजदूर का काम करते थे। जिनके द्वारा गुजरात के सुरेंद्र नगर जिला के दसाडा थाना क्षेत्र में झूला के काम के दौरान 4.50 लाख रुपए चुरा लिया गया। जिसके बाद वे दोनों अपने घर इसुआपुर थाना क्षेत्र में आकर रहने लगे।

सूत्रों ने बताया कि मामले में झूला मालिक मोहम्मद इरशाद के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने इसुआपुर थाना पुलिस के सहयोग से दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुजरात दोनों को अपने साथ लेकर चली गई है। इनके पास से कुछ रुपए भी बरामद किए गए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News