युवक हत्या को लेकर विपक्ष में उबाल- CM योगी से इस्तीफे की मांग

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में रावणराज है। अपराधियों को सत्ता में बैठे लोग सरंक्षण दे रहे है।;

Update: 2020-10-15 14:38 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में युवक की हत्या को लेकर अब राजनीति गर्माती जा रही है वहीं कांग्रेस और सपा ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के समय मौजूद एसडीएम और एसएचओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

बलिया हत्या में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा दी गई वीडियो बाईट।

सपा प्रवक्ता और एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पार्टी पहले से ही कह रही है कि प्रदेश में रावणराज है। अपराधियों को सत्ता में बैठे लोग सरंक्षण दे रहे है जिससे उनके हौसले बुलंद है। आज बलिया की घटना ने यह साबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बलात्कार,हत्या और लूट जैसी घटनाओं को रोक पाने में असफल साबित हुये है। उन्हे अब नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये।

विधान परिषद में कांग्रेस के नेता दीपक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। भाजपा के गुंडे अराजकता फैला रहे है। डीएसपी और एसडीएम के सामने युवक की हत्या हो जाती है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुयी है। यह अराजकता की पराकाष्ठा है।

गौरतलब है कि बलिया के रेवती क्षेत्र में सरकारी कोटे की दुकान को लेकर दो पक्षों के लेकर हुये विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना के समय सीओ और एसडीएम के अलावा कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीओ और एसडीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये है। हत्यारे की धरपकड के प्रयास किये जा रहे है। आरोपी भाजपा का स्थानीय कार्यकर्ता बताया जाता है।

Tags:    

Similar News