यातायात पुलिस की उल्लघंन करने वालों पर पैनी नजर- काटे इतने चालान

यातायात पुलिस द्वारा आज सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट के अपनी जिदंगी दांव पर लगाकर चला रहे दो पहिया वाहन पर किया गया।;

facebooktwitter-grey
Update: 2022-09-29 13:52 GMT
यातायात पुलिस की उल्लघंन करने वालों पर पैनी नजर- काटे इतने चालान
  • whatsapp icon

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर 204 चालान किये गए। यातायात पुलिस द्वारा आज सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट के अपनी जिदंगी दांव पर लगाकर चला रहे दो पहिया वाहन पर किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक के आदेशानुसार जनपद में हो रही सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में सडक सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसके अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा जनपद में संदिग्ध वाहन आदि की चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों से अवगत कराया गया। साथ ही जिन वाहन स्वामियों ने यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया उनका यातायात पुलिस द्वारा चालान किया गया। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों के 145, दो पहिया वाहनो पर तीन सवारी चलने वालो के 19, बिना सीट बैल्ट वाहन चलाने वालो के 22, नो पार्किंग के 04, बिना डीएल के वाहन चालकों के 11 चालान, ओवर हाइट में 01 चालान किया गया। इसके अलावा दो वाहन सीज किये गये हैं।

Tags:    

Similar News