समाधान दिवस में मंत्री, डीएम एवं SSP ने सुनी समस्याएं और दी साइबर...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

Update: 2024-09-07 12:03 GMT

जानसठ। शासन के निर्देश पर आयोजित किए गए समान समाधान दिवस के अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निदान के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए इस दौरान पब्लिक को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी प्रदान की गई।


शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तर-प्रदेश अनिल कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द् मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।


इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्य़ विकास अधिकारी सन्दीप भागिया, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News