विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के झंडे तले नहीं खेल पाएंगे पहलवान

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव को लेकर की जा रही लेट लतीफी अब नुकसान देह साबित हुई है।

Update: 2023-08-24 08:23 GMT

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव को लेकर की जा रही लेट लतीफी अब नुकसान देह साबित हुई है। इलेक्शन नहीं कराए जाने की वजह से विश्व कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। जिसके चलते आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अब भारत के पहलवान अपने देश के तिरंगे के तले नहीं खेल पाएंगे।

दरअसल भारतीय पहलवानों को आगामी 16 सितंबर से आरंभ हो रही ओलंपिक क्वालीफाईंग विश्व चौंपियनशिप में भाग लेना है। लेकिन भारतीय कुश्ती संघ के अभी तक चुनाव नहीं कराए गए हैं। जिसका परिणाम रहा है कि बृहस्पतिवार को विश्व कुश्ती संघ ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया गया है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। इसके बाद कुश्ती संघ में चुनाव कराने के कई प्रयास किए गए और सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी कई बार भारतीय कुश्ती संघ के इलेक्शन की तिथि निर्धारित की गई।

लेकिन अलग-अलग हाईकोर्ट में अलग-अलग राज्यों के कुश्ती संघ द्वारा दाखिल की गई याचिकाओं के आधार पर भारतीय कुश्ती संघ के इलेक्शन पर रोक लगती रही है जिसके चलते अभी तक भारत कुश्ती संघ के इलेक्शन नहीं हो पाए हैं। विश्व कुश्ती संघ द्वारा भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर देने की वजह से अब भारतीय पहलवानों को ओलंपिक क्वालीफाइंग विश्व चैंपियनशिप में तटस्थ एथलीटों के तौर पर भाग लेना पड़ेगा।

Full View

Tags:    

Similar News